Home > Lifestyle > Ranchi: मनोज रतन चौथे बने कोल्हान डीआईजी, मनीष टोप्पो बने सरायकेला खरसावां के एसपी

Ranchi: मनोज रतन चौथे बने कोल्हान डीआईजी, मनीष टोप्पो बने सरायकेला खरसावां के एसपी

सरफराज हुसैन, रांची : राज्य सरकार ने प्रदेश के कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। कई आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। मनोज रतन चौथे को कोल्हान का उप महानिरीक्षक बनाया गया है। वह इसके पहले रांची के विशेष शाखा के डीआईजी थे। कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा को यहां से हटा कर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाओं का डीआईजी बनाया गया है। मनीष टोप्पो को सरायकेला खरसावां जिले का एसपी बनाया गया है। रांची में संचार एवं तकनीकी सेवाएं के अपर पुलिस महानिदेशक आरके मलिक को वहां से हटा कर अपर पुलिस महानिदेशक हेड क्वार्टर रांची के पद पर तैनात किया गया है। वह संचार एवं तकनीकी सेवाएं रांची के अपर पुलिस महानिदेशक के पद के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। प्रोविजन पुलिस महानिरीक्षक प्रभात कुमार को रांची में विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर काम कर रहे हैं पंकज कंबोज को वहां से हटा कर पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन रांची के पद पर तैनात किया गया है। पलामू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा को यहां से हटा कर झारखंड सशस्त्र पुलिस रांची का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। नरेंद्र कुमार सिंह को रेल पुलिस महानिरीक्षक रांची के पद से हटा कर पलामू क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। हालांकि, नरेंद्र कुमार सिंह रेल पुलिस महानिरीक्षक रांची के पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। रांची रेल पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनात कार्तिक एस को यहां से हटा कर विशेष शाखा का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। शैलेंद्र प्रसाद बर्नवाल रांची के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस उप महानिरीक्षक बनाए गए हैं। वाई एस रमेश पुलिस उपमहानिरीक्षक बजट रांची बनाए गए हैं। सुमित कुमार अग्रवाल रांची के यातायात एसपी बनाए गए हैं। प्रवीन पुष्कर जमशेदपुर के रेल एसपी बनाए गए हैं। शंभू कुमार सिंह गुमला के एसपी बनाए गए हैं। हरविंदर सिंह को संचार एवं तकनीकी सेवाएं रांची के पद पर तैनात किया गया है। आनंद प्रकाश जमशेदपुर होमगार्ड के समादेष्टा बनाए गए हैं। मूमल राजपुरोहित को रांची में विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है। ऋषभ कुमार झा आतंकवाद निरोधक दस्ता रांची के एसपी बनाए गए हैं। अंजनी अंजन को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। डॉक्टर विमल कुमार रामगढ़ के एसपी बनाए गए हैं। राकेश रंजन को रांची में झारखंड पुलिस का समादेष्टा बनाया गया है। पीयूष पांडे लातेहार के एसपी बने हैं। विकास कुमार पांडे को चतरा का एसपी बनाया गया है। चंदन कुमार को हजारीबाग की पुलिस अकादमी का उपनिदेशक का भी चार्ज दिया गया है। गृह विभाग के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया है।

You may also like
Ramnavmi : रामनवमी की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक संपन्न
Birsa Nagar Crime : बिरसानगर शांति समिति के सदस्य को ओवरटेक कर तान दी थी पिस्टल, कार का टायर भी खोल ले गए, एसएसपी से शिकायत
Scholarship Issue : बीएड व इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों को कल्याण विभाग की लापरवाही से नहीं मिली छात्रवृत्ति, प्रदर्शन + VDO
Golmuri Hanging : गोलमुरी में युवक ने फांसी लगा कर दे दी जान, प्रेमिका के पिता ने दी थी धमकी+ VDO

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!