Home > Crime > Jamshedpur: कदमा के भाटिया बस्ती स्थित काली मंदिर से दान पेटी चोरी, दान पेटी में थे लगभग 90 हजार रुपए

Jamshedpur: कदमा के भाटिया बस्ती स्थित काली मंदिर से दान पेटी चोरी, दान पेटी में थे लगभग 90 हजार रुपए

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती स्थित काली मंदिर से दान पेटी चोरी हो गई है। सुबह पुजारी बबलू पंडित मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो अवाक रह गए। मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा हुआ था। दान पेटी गायब थी। इस दान पेटी में लगभग 90 हजार रुपए थे।

इसकी जानकारी क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों को दी गई। इसके बाद लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मंदिर पहुंची। पुलिस मंदिर के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

पुजारी बबलू पंडित ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि चोरों ने दान पेटी से पैसे निकालकर इसे वर्कर्स फ्लैट के पास फेंक दिया है। इसके बाद दान पेटी बरामद कर ली गई है। पुजारी ने बताया कि यह दान पेटी 1 साल से नहीं खुली थी।

रंजीत कुमार साहू ने बताया कि इस काली मंदिर में 1 साल पहले भी चोरी हुई थी तब कर पीतल का गंबुज चोरी करके ले गए थे।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply