Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता गोपाल मैदान में बोले- छल प्रपंच से लड़ेंगे और अगली सरकार फिर बनाएंगे

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता गोपाल मैदान में बोले- छल प्रपंच से लड़ेंगे और अगली सरकार फिर बनाएंगे

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान स्थित अबुआ आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि जब से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार बनाई थी और वह मुख्यमंत्री बने थे। विपक्षी उन्हें अपदस्थ करने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि विरोधी पीठ में छुरा घोंपना चाहते थे। लेकिन, झामुमो ने सभी उपचुनाव जीते और साजिश करने वालों को मुंह की खानी पड़ी। इसके बाद, उन्होंने सीबीआई और ईडी का सहारा लेते हुए शेर हेमंत सोरेन को पिंजरे में बंद कर दिया है। लेकिन, वह नहीं जानते कि हेमंत सोरेन डरने वाले नहीं है। विधायक बन्ना गुप्ता ने कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। यह बात श्रोताओं को समझने के लिए उन्होंने राहत इंदौरी का शेर भी सुनाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग अपने बाप दादा की जमीन तो बेच सकते हैं। लेकिन, जमीर नहीं बेच सकते। उन्होंने कहा कि जब विरोधियों ने समझ लिया कि झारखंड के विधायक बिकाऊ नहीं हैं तो उनके सारे अरमान धराशायी हो गए। विधायक बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन उनके राजनीतिक गुरु हैं। चंपई सोरेन मजदूर और गरीबों के नेता हैं। विधायक बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह सरकार न केवल अपना समय पूरा करेगी, बल्कि अगली सरकार भी हम लोग भी बनाएंगे।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply