Home > Jamshedpur > Jamshedpur: पहले चरण में 24 हजार 827 अबुआ आवास के लिए सरकार ने दिए 74 करोड़ रुपए, गोपाल मैदान में अबुआ आवास के प्रमंडल स्तरीय समारोह में बोले डीसी

Jamshedpur: पहले चरण में 24 हजार 827 अबुआ आवास के लिए सरकार ने दिए 74 करोड़ रुपए, गोपाल मैदान में अबुआ आवास के प्रमंडल स्तरीय समारोह में बोले डीसी

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में अबुआ आवास के स्वीकृति पत्र वितरण के लिए आयोजित समारोह शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत कोल्हान के सभी विधायक व अधिकारी समारोह में हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे भी समारोह में आए हैं। कोल्हान में अबुआ आवास के लिए दो लाख 92 हजार 624 लाभुक चिन्हित किए गए हैं। इन्हें अबुआ आवास आवंटित कर दिया गया है। इनमें से पहले चरण में 24 हजार 827 लाभुकों को अबुआ आवास देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन लाभुकों को पहली किस्त देने के लिए राज्य सरकार ने 74 करोड़ रुपए दिए हैं। शुक्रवार यानी आज से लाभुकों के खाते में पहली किस्त देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री चंपई सोरेन करेंगे। यह जानकारी डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय समारोह में दी है। डीसी ने समारोह में आने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत सभी विधायकों और रांची से आए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। 

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply