Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जेएनएसी ने कदमा,रानी कुदर और साकची में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, हटाई गई दुकानें

Jamshedpur: जेएनएसी ने कदमा,रानी कुदर और साकची में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, हटाई गई दुकानें

जमशेदपुर : जेएनएसी ने शनिवार को कदमा,रानी कुदर और साकची में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को हटाया गया। यह अभियान नगर प्रबंधक रवि भारती के नेतृत्व में चला। साकची के एसएनपी एरिया में फुटपाथ पर फास्ट फूड, टी स्टॉल, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि सामग्री बेचने वालों ने दुकान लगा रखी थी। बाजार में आने वाले ग्राहकों को यह लोग आपस में बुलाने के लिए अक्सर झगड़ा भी कर बैठते थे। इससे विधि व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी बनी रहती थी। पार्किंग स्थल पर भी दुकान लगा दी गई थी। फुटपाथ और पार्किंग स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और पार्किंग की व्यवस्था बहाल कराई गई।
कदमा व रानी कुदर में अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार तक का समय
जेएनएसी ने कदमा के रानी कुदर जीएसटी आवासीय परिसर के पास कबाड़ का सामान बेचने व खरीदने वालों को निर्देश दिया है कि वह सड़क किनारे अतिक्रमण खत्म करें। यह लोग सड़क किनारे अतिक्रमण कर सामान लगाए हुए हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है। लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कबाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वह सोमवार सुबह 10:00 बजे तक अतिक्रमण हटा लें। वरना अभियान चला कर सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा और सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

Leave a Reply