Home > Business > Tata Steel News: टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन का चैम्बर भवन में उद्यमियों के साथ होगा सीधा संवाद

Tata Steel News: टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन का चैम्बर भवन में उद्यमियों के साथ होगा सीधा संवाद

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में मंगलवार को शाम 4:45 बजे टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन एवं कॉर्पोरेट सविर्सेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी व्यवसायी एवं उद्यमियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में औद्योगिक विकास एवं जमशेदपुर के विकास के साथ अन्य नागरिक सुविधाओं पर चर्चा होगी। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन का टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एवं ग्लोबल सीईओ के पदभार ग्रहण करने के बाद से यह दूसरी बार है कि वह चैम्बर सदस्यों, व्यवसायी उद्यमियों के साथ रूबरू हो रहे हैं। इसमें वह औद्योगिक विकास, स्थानीय व्यापार एवं उद्योगों की प्रगति में टाटा स्टील का भविष्य में योगदान पर अपनी बातें रखेंगे। जमशेदपुर के सौंदर्यीकरण और यहां के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए टाटा स्टील द्वारा किये जा रहे प्रयास पर चर्चा होगी। यह सीधा संवाद हाल के वर्षों में टाटा घराने का चैम्बर के प्रति दृष्टिकोण में आये विश्वास भरे साकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है और यह चैम्बर के प्रति बड़ी कंपनियों का साकारात्मक दृष्टिकोण चैम्बर में हुये व्यापक बदलाव और इसकी प्रतिष्ठा एवं गरिमा की नई ऊँचाईयों पर पहुंचने का द्योतक है। सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, चैम्बर उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया ने सभी सदस्यों, पूर्व अध्यक्षगणों तथा सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे इस बहुपयोगी बैठक में ससमय उपस्थित होकर इससे लाभान्वित हों। चैम्बर पदाधिकारियों ने चैम्बर सदस्यों से अपील की है कि वे इस बहुमूल्य सीधा संवाद कार्यक्रम में संध्या 4.30 बजे तक अपने स्थान ग्रहण कर लें।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply