Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो में एनएच 33 पर जिला प्रशासन ने जेसीबी लगाकर नष्ट की 1500 लीटर अवैध शराब व बोतलें, मानगो थाना ने की थी ज़ब्त+ वीडियो

Jamshedpur: मानगो में एनएच 33 पर जिला प्रशासन ने जेसीबी लगाकर नष्ट की 1500 लीटर अवैध शराब व बोतलें, मानगो थाना ने की थी ज़ब्त+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो में एनएच 33 पर पारडीह चौक व सहारा सुंदरवन अपार्टमेंट के बीच मारुती शोरूम के पास 1500 लीटर अवैध शराब और बोतलें नष्ट कर दी हैं। यह शराब गैलन और बोतलों में भरी हुई थी। शराब से भरे गैलन और बोतलों पर जेसीबी चढ़ा दी गई। शराब नष्ट करने का यह काम बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने अपने सामने कराया।

बीडीओ को जिला प्रशासन की तरफ से शराब नष्ट करने के लिए मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया था। बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने बताया कि जो शराब नष्ट की गई है उसे मानगो थाना में रोड नंबर 17 के पास से जब्त किया था। रोड नंबर 17 के पास मानगो थाना पुलिस ने शराब की फैक्ट्री बरामद की थी। इसी फैक्ट्री में इतनी ढेर सारी शराब मिली थी।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply