Home > Jamshedpur > Jamshedpur: पुरुष वर्ग में बोकारो और महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम बना कबड्डी का चेयरमैन

Jamshedpur: पुरुष वर्ग में बोकारो और महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम बना कबड्डी का चेयरमैन

जमशेदपुर : सोनारी के गुरुजात संघ में दो दिवसीय बलवंत सिंह मेमोरियल आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता मैं पुरुष वर्ग में बोकारो और महिला वर्ग में पूर्वी सिंह भूमि चैंपियन बना है। ये प्रतियोगिता कबड्डी एसोसियेशन ऑफ झारखंड के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ ने गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित की। इस दो दिवसीय पुरुष / महिला बलवंत सिंह मेमोरियल आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 8 पुरुष एवं 6 महिला टीमों ने हिस्सा लिया।
पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के चंद्रशेखर ने बताया कि फाईनल एवं समापन समारोह में एसएसपी किशोर कौशल चीफ गेस्ट थे। अन्य अथितियों में सीजीपीसी के चेयरमैन भगवान सिंह , शैलेन्द्र सिंह , सेंट्रल सिख नवजवान सभा के वर्किंग प्रेसिडेंट इंद्रजीत सिंह, टीएमएच के पूर्व सर्जन डॉ अमल प्रकाश पात्रा, सोनारी श्री राम मंदिर सोनारी के अध्यक्ष अशोक सिंह, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, आरएसएस के अभय सामंता, गुहा राम, वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी कृष्णा राम, नरेंद्र मोदी विचार मंच झारखंड के प्रदेश संयोजक अश्विनी झा, प्रदेश संघठन मंत्री सुजीत वर्मा, अधिवक्ता रवि ठाकुर, शीतल कुमार, जिला कबड्डी संघ के चैयरमैन राणा विनोद सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं गुरूजात संघ / क्रीड़ा भारती के सभी सदस्य उपस्थित थे।
अंतिम परिणाम
पुरुष वर्ग
प्रथम (विनर) : बोकारो
अंक : 32
सेकेंड (रनर) : सरायकेला
अंक : 30
तृतीय स्थान: पूर्वी सिंहभूम
वेस्ट रेडर : नीतेश कुमार ,
सरायकेला
वेस्ट डिफेंडर : मंटू , बोकारो
ऑल राउंडर : अंशु , बोकारो
महिला वर्ग
1st(विनर) : पूर्वी सिंहभूम
अंक : 24
सेकेंड (रनर) : chaibasa
अंक : 16
तृतीय: बोकारो
बेस्ट रेडर : स्वेता कुमारी , पूर्वी
सिंहभूम
बेस्ट डिफेंडर : ललिता चातर ,
चाईबासा
ऑल राउंडर : आकांक्षा
जायसवाल, पूर्वी सिंहभूम

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!