Home > Jamshedpur > Jamshedpur : गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शान से फहराया तिरंगा, सरकार की जनहित की योजनाओं का किया बखान+ वीडियो

Jamshedpur : गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शान से फहराया तिरंगा, सरकार की जनहित की योजनाओं का किया बखान+ वीडियो

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का सबसे मुख्य समारोह आयोजित किया गया। यहां स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने तिरंगा फहराया और सलामी ली। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के नीलांबर पीतांबर, वीर शहीद पोटो हो, बिरसा मुंडा समेत अन्य वीरों ने देश की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि मंगल पांडे के विद्रोह से स्वतंत्रता के इस आंदोलन का आगाज हुआ था। इसके बाद उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि सरकार ने वीर शहीद पोटो हो खेल योजना और नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाएं शुरू की हैं। अबुआ आवास के तहत लोगों को आवास दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में झारखंड लगातार तरक्की कर रहा है। शिशु मृत्यु दर साल 2014 में 34 प्रति हजार से घटकर 25 प्रति हजार हो गई है। जबकि राष्ट्रीय औसत 28 प्रति हजार का है। मातृ मृत्यु दर में भी गिरावट आई है। मातृ मृत्यु दर झारखंड में 56 प्रति लाख है। जबकि राष्ट्रीय औसत 97 प्रति लाख है। इसी तरह संस्थागत प्रसव बढा है। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क सिजेरियन प्रसव जो साल 2014 में 312 था, अब प्रति माह 2000 हो गया है।

इसी तरह उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का जिक्र किया। कानून व्यवस्था को संभालने में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों और कंपनियों की झांकियां निकलीं। इस कार्यक्रम में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, एसएसपी किशोर कौशल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!