Home > Jamshedpur > Jamshedpur : आमरा बंगाली नामक संगठन ने साकची श्याम भगवान से डीसी ऑफिस तक निकाली रैली, देश प्रेमी दिवस घोषित करने की मांग+ वीडियो

Jamshedpur : आमरा बंगाली नामक संगठन ने साकची श्याम भगवान से डीसी ऑफिस तक निकाली रैली, देश प्रेमी दिवस घोषित करने की मांग+ वीडियो

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आमरा बंगाली नामक संगठन ने साकची के आम बागान से डीसी ऑफिस तक एक रैली निकाली। मंगलवार को यह रैली निकाली गई। आमरा बंगाली नामक संगठन ने डीसी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा और मांग की गई है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को देश प्रेमी दिवस के रूप में मनाया जाए।

संगठन के प्रवक्ता छोटेलाल महतो ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बना कर रखा था। अंग्रेजों को देश छोड़ कर जाने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली आजाद हिंद फौज ने ही मजबूर किया था। इसलिए सिर्फ उनकी जयंती मनाना उचित नहीं है। उनके इस दिवस को देश प्रेमी दिवस के रूप में मनाया जाए। सरकार इस बात की घोषणा करे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply