Home > Crime > Adityapur : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सोमा पीएफ मेटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आग लगने से कई करोड़ का सामान जलकर खाक

Adityapur : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सोमा पीएफ मेटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आग लगने से कई करोड़ का सामान जलकर खाक

आदित्यपुर : आदित्यपुर सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेस वन में सोमा पीएफ मेटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सोमवार को लगभग 10:00 बजे आग लग गई। आग लगने की इस घटना में कंपनी का शेड और तैयार माल जलकर खाक हो गया।

कंपनी के प्लांट हेड राजेश पाठक ने बताया कि कई करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन है। नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। आग कैसे लगी यह अभी साफ नहीं हो पा रहा है। आग लगने की सूचना मिलने पर टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और झारखंड अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दमकल कर्मी राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि जब वह आग बुझाने पहुंचे तो देखा पूरी कंपनी जल रही थी। आग की लपट ऊंची उठ रही थी। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply