Home > Jamshedpur > Jamshedpur: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में आयोजित हुआ नव वर्ष मिलन समारोह, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए जवान

Jamshedpur: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में आयोजित हुआ नव वर्ष मिलन समारोह, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए जवान

जमशेदपुर: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस नव वर्ष मिलन समारोह में कई पत्रकार और यंग इंडिया संस्था के सदस्य मौजूद रहे। सभी अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया गया। डेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने रविवार को बताया कि यंग इंडिया के सदस्यों ने फरिश्ते कार्यक्रम के तहत सिविल डिफेंस के जवानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें इसे लेकर एक फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के पिछले साल के काम की समीक्षा की और सिविल डिफेंस की प्रशंसा की। सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि नए साल के जनवरी माह में टाटानगर रेल कर्मियों के लिए स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें हृदय और दांत रोग विशेषज्ञों के साथ जनरल फिजिशियन भी रहेंगे। जांच कर सभी को दवाएं दी जाएंगी। इस मौके पर पत्रकार प्रवीण कुमार, दीप राय चौधरी, यंग इंडिया संस्था के श्रुति झुनझुनवाला, साक्षी गुप्ता, सिविल डिफेंस के जवान अनिल कुमार सिंह, शंकर प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद, सुजीत कुमार, रितेश कुमार गुहा, कल्याण साहू आदि मौजूद रहे।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply