Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मतदान कर्मियों को बूथ व सेक्टर तक पहुंचाने के लिए वाहन का इंतजाम करेंगे डीटीओ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Jamshedpur: मतदान कर्मियों को बूथ व सेक्टर तक पहुंचाने के लिए वाहन का इंतजाम करेंगे डीटीओ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

जमशेदपुर : मतदान कर्मियों को लोकसभा चुनाव के दौरान सेक्टर व बूथ तक ले जाने के लिए वाहनों का इंतजाम डीटीओ करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डीडीसी मनीष कुमार ने डीटीओ को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। लोकसभा चुनाव में सरकारी कामकाज के लिए कितने वाहन लगेंगे, जल्द ही इसका आकलन कर लिया जाएगा। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने डीसी ऑफिस में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए गठित कोषांगों के नोडल और प्रभारी अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में सभी को निर्देश दिया गया कि वह आपस में तालमेल बनाएं और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो। सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह अपने कोषांगों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक करें और जो वस्तुस्थिति है उससे जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएं। कार्मिक सेल को निर्देश दिया गया कि वह चुनाव के दौरान काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का एक डेटाबेस तैयार कर लें। चुनाव के दौरान क्या-क्या सामग्री चाहिए इसकी सूची सामग्री कोषांग तैयार करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव संपन्न कराने के लिए इसमें काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मीटिंग में मतदान कर्मियों से जुड़ी समस्याओं से लेकर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम पर भी विचार किया गया। इस बैठक में कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, मत पत्र कोषांग, ईवीएम कोषांग, वाहन कोषांग, निर्वाचन कोषांग, मीडिया कोषांग, आचार संहिता एवं विधि व्यवस्था कोषांग, व्यय एवं लेखा कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग समेत अन्य सेल के लोग मौजूद रहे। बैठक में एसडीओ पीयूष सिन्हा, एडीसी जयदीप तिग्गा, एडीएम राजीव रंजन, एसओआर दीपू कुमार, डीसीएलआर रविंद्र गागराई, आपूर्ति अधिकारी सलमान जफर खिजरी आदि मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur: निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु को मिल रहे जन समर्थन से बदला जमशेदपुर लोकसभा सीट का समीकरण

Leave a Reply