Home > India > ISL: ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 4-1 से दी करारी शिकस्त

ISL: ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 4-1 से दी करारी शिकस्त

इस हार के बाद 9 अंकों के साथ अंक तालिका में दसवें स्थान पर खिसका जमशेदपुर

जमशेदपुर : ओडीशा एफसी ने शुक्रवार को हुए इंडियन सुपर लीग टूर्नामेंट के फुटबॉल मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 4-1 से करारी शिकस्त दी है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हुए मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। ओडिशा फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। बताते हैं कि जमशेदपुर एफसी के जापानी मिडफील्डर री ताचीकावा ने मैच के 23 वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी। लेकिन, जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की खुशी ज्यादा देर नहीं रह सकी। ओडिशा के खिलाड़ियों ने एक गोल कर पहले मैच को बराबरी पर किया। बाद में उन्होंने ताबड़तोड़ तीन गोल दाग कर चार-एक से बढ़त बना ली। इस मैच को हारने के बाद जमशेदपुर फुटबॉल क्लब अंक तालिका पर दसवें स्थान पर खिसक गया है। उसके 9 पॉइंट्स हैं। गौरतलब है कि गोवा 26 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। केरला ब्लास्टर्स 26 अंकों के स्थान साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि, ओडीशा 24 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

You may also like
लेट गोल्स से चमका जमशेदपुर एफसी, एफसी गोवा को 2-0 से हराकर आईएसएल में टॉप पर पहुंची टीम
सिंहभूम सॉकर फुटबॉल क्लब और अरुणा समिति क्लब के बीच मुकाबला बराबरी पर खत्म
Jamshedpur: जमशेदपुर में देश की सबसे लंबी बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता ‘जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग’ का हुआ ग्रैंड फिनाले
ISL: हैदराबाद फुटबॉल क्लब आर्थिक तंगी का शिकार, रमाडा होटल में ठहरने का नहीं कर पाए भुगतान, प्राथमिकी दर्ज, जानें क्यों नहीं चुका पाए होटल का किराया

Leave a Reply