Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बंजर जमीन को उपजाऊ बनाकर गुड़ाबांदा की महिला किसानों ने पेश की मिसाल, कमा रहीं हजारों

Jamshedpur: बंजर जमीन को उपजाऊ बनाकर गुड़ाबांदा की महिला किसानों ने पेश की मिसाल, कमा रहीं हजारों

जमशेदपुर : गुड़ाबांदा प्रखंड के भालकी पंचायत के सुड़ंगी गांव में मारडीह टोला की महिला किसानों ने एक नई मिसाल पेश की है। इन महिला किसानों ने 5 एकड़ बंजर जमीन को अपने श्रमदान से खेती के लायक उपजाऊ बनाया। आज इस जमीन पर वह बैंगन व मिर्च की खेती कर रही हैं और हजारों रुपए कमा रही हैं। इन महिलाओं ने ‘नय आड़े जल उपभोक्ता समूह’ नाम से एक संगठन बनाकर खेती शुरू की है। इन महिला किसानों में बाले मुर्मू, माही मुर्मू, पावड़ा मुर्मू, कंदरी मुर्मू, मेरी मुर्मू और सोनिया मुर्मू हैं। इन्होंने महिला सशक्तिकरण की अच्छी मिसाल पेश की है।
उच्च तकनीक से कर रहीं खेती
ये महिला किसान पारंपरिक खेती को छोड़ उच्च तकनीक से खेती कर रही हैं। सोलर पंप सेट के जरिए पाइप लगाकर अपने खेतों की सिंचाई करने की व्यवस्था की और सबसे पहले साढे चार एकड़ में बैंगन की खेती की। अब वह इतने ही एकड़ जमीन पर मिर्च की खेती कर रही हैं। अपनी खेती को जानवरों से बचाने के लिए उन्होंने झटका फेंसिंग घेराबंदी की व्यवस्था भी की है।
उत्पादन बेचने के लिए मिला बाजार
इन महिलाओं को अपने कृषि उत्पादन बेचने के लिए घरोंज लहाती महिला उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी का सहयोग मिला। इसने इन्हें बाजार उपलब्ध कराया, जिससे इनका कृषि उत्पादन आसानी से बिक जाता है और इन्हें अच्छी रकम मिल रही है। जिला कृषि अधिकारी मिथिलेश कुमार कालिंदी और जिला उद्यान अधिकारी अनीमा लकड़ा का भी इन महिलाओं को सहयोग मिला।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply