Home > Crime > Jamshesdpur: टाइगर मोबाइल के जवानों को दी गईं बैटन लाइटें, एसएसपी ने डिमना और पारडीह चौक तक किया निरीक्षण

Jamshesdpur: टाइगर मोबाइल के जवानों को दी गईं बैटन लाइटें, एसएसपी ने डिमना और पारडीह चौक तक किया निरीक्षण

जमशेदपुर : एसएसपी किशोर कौशल ने साकची स्थित सीसीआर में टाइगर मोबाइल जवानों के बीच बैटन लाइटों का वितरण किया। यह बैटन लाइटें रात्रि गश्त में काम आएंगी। सभी को हिदायत दी कि रात्रि गश्त तेज करें। ताकि सर्दी के दिनों में होने वाली चोरी की घटनाओं को खत्म किया जा सके। इसके बाद एसएसपी किशोर कौशल लाव लश्कर को लेकर मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर और मानगो चौक होते हुए डिमना चौक पहुंचे। डिमना चौक पर कई वाहनों की जांच की। रास्ते में रैश ड्राइविंग करने वालों पर भी निगाह रखी। डिमना चौक से एसएसपी पारडीह चौक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नशा कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया और खुद भी कई जगह चेकिंग कर देखा कि चालक नशे में तो नहीं है। इस मौके पर एसएसपी के साथ मुकेश लुणायत और एसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित अग्रवाल भी मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply