Home > Jamshedpur > Jamshedpur: साउथ बिहार एक्सप्रेस में सफर कर रहे गोविंदपुर के यात्री का छत्तीसगढ़ के यात्री से बदल गया था बैग, आरपीफ ने दिलवाया

Jamshedpur: साउथ बिहार एक्सप्रेस में सफर कर रहे गोविंदपुर के यात्री का छत्तीसगढ़ के यात्री से बदल गया था बैग, आरपीफ ने दिलवाया

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर के रहने वाले संजीव कुमार 17 दिसंबर को साउथ बिहार एक्सप्रेस से राजेंद्र नगर से जमशेदपुर आए थे। यहां वह उतरे तो देखा कि उनका ट्रॉली बैग बदल गया है। वह गलती से किसी दूसरे यात्री का ट्रॉली बैग लेकर आ गए हैं। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत टाटानगर आरपीफ से की। दूसरी तरफ, साउथ बिहार एक्सप्रेस में जसीडीह से छत्तीसगढ़ के चंपा रेलवे स्टेशन के लिए सफर कर रहे संजय सर्राफ ने रेल मदद ऐप पर शिकायत की थी कि उनका ट्राली बैग कोई लेकर उतर गया है, और उनके पास किसी दूसरे का ट्राली बैग आ गया है। टाटानगर आरपीफ ने संजय से संपर्क किया और वीडियो कॉलिंग के जरिए जो संजीव कुमार के पास मौजूद ट्राली बैग दिखाया। संजय सर्राफ ने इस ट्राली बैग को पहचान लिया और कहा कि यह उन्हीं का बैग है। संजीव कुमार ने संजय के पास मौजूद ट्रॉली बैग को पहचाना और बताया कि यह उनका ट्राली बैग है। इसके बाद, आरपीएफ ने सोमवार को संजय सर्राफ को बुलवाया। संजय सर्राफ टाटानगर पहुंचे। संजय सर्राफ ने अपना ट्रॉली बैग प्राप्त किया। संजीव कुमार को भी उनका ट्रॉली बैग मिल गया। इस तरह आरपीफ की सूझबूझ से दोनों यात्रियों को उनका सामान मिला।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply