Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: आजाद नगर में न्यू करीम सिटी कॉलेज के पास सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने पर हुआ हंगामा+ वीडियो

Jamshesdpur: आजाद नगर में न्यू करीम सिटी कॉलेज के पास सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने पर हुआ हंगामा+ वीडियो

जमशेदपुर : आजाद नगर के न्यू करीम सिटी कॉलेज के पास कपाली को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में अनियमितता बरते जाने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। स्थानीय निवासी जावेद अख्तर ने बताया कि सड़क निर्माण में काफी गड़बड़ी की गई है। सड़क की मोटाई और चौड़ाई को कम कर दिया गया है।

यह सड़क सड़क निर्माण विभाग के फंड से बनाई जा रही है। इसमें एक पुलिया भी शामिल है। लेकिन, सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया। जावेद अख्तर ने बताया कि सड़क निर्माण का ठेका केके बिल्डर ने लिया है। सड़क निर्माण में इंजीनियर की भी मिली भगत है। सड़क के बगल से जो नाली गई है उसमें भी मिट्टी डालकर इसे जाम कर दिया गया है। लोगों ने मांग की कि इसकी जांच कराई जाए और सड़क की गुणवत्ता ठीक कराई जाए। जांच में घोटाला पाए जाने पर ठेकेदार से रिकवरी करने की भी मांग की गई है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply