Home > Education > Jamshesdpur: जैक बोर्ड की लापरवाही से इस बार भी स्टूडेंट को मिलेगा त्रुटि युक्त प्रवेश पत्र, देर से खुले पोर्टल में सिर्फ विषय संशोधन का ऑप्शन

Jamshesdpur: जैक बोर्ड की लापरवाही से इस बार भी स्टूडेंट को मिलेगा त्रुटि युक्त प्रवेश पत्र, देर से खुले पोर्टल में सिर्फ विषय संशोधन का ऑप्शन

जमशेदपुर: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक बोर्ड) ने इस साल मैट्रिक परीक्षा के लिए त्रुटिहीन प्रवेश पत्र जारी करने की कवायद शुरू की थी। लेकिन, स्टूडेंट के फॉर्म और प्रवेश पत्र के लिए परीक्षार्थियों के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो आदि के संशोधन के लिए पोर्टल 3 दिन बाद 18 दिसंबर (सोमवार) को खोला गया। जबकि, इसे 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक के लिए खोले जाने की तिथि निर्धारित की गई थी। यही नहीं पोर्टल में सिर्फ विषय संशोधन का ऑप्शन दिया गया है। इससे स्कूल संचालकों और स्टूडेंट में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस साल भी जैक बोर्ड की लापरवाही से त्रुटिहीन प्रवेश पत्र जारी नहीं हो सकेंगे। सभी प्रमाण पत्र भी त्रुटि युक्त रहेंगे। स्कूल संचालकों का कहना है कि जैक बोर्ड ने स्कूलों को 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक कैंप लगाकर मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों के नाम, पिता का नाम और अन्य जानकारी संशोधित करने को कहा था। इसके बाद सभी स्कूलों में कैंप लगाया गया और सभी स्टूडेंट से सही जानकारी लेकर त्रुटि का निराकरण किया गया। इस संशोधित डाटा को पोर्टल पर डालने के लिए 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक तिथि निर्धारित थी। स्कूल संचालक 15 दिसंबर से ही इंतजार करते रहे। लेकिन, पोर्टल खुल नहीं रहा था। 18 दिसंबर को सोमवार को पोर्टल खुला तो स्कूल संचालक भौचक रह गए। उसमें सिर्फ विषय संशोधन का ऑप्शन था। स्कूल संचालकों ने विषय तो संशोधित कर दिया है। लेकिन, कई विद्यार्थियों के परीक्षार्थियों के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि आदि गलत है। इसे संशोधित नहीं किया जा सका है। स्कूल संचालकों ने मांग की है कि जैक बोर्ड पोर्टल में इन सभी जानकारी को भी संशोधित करने का ऑप्शन दे और संशोधन करने की तिथि भी आगे बढ़ाएं। ताकि, सभी परीक्षार्थियों को त्रुटिहीन प्रवेश पत्र जारी किया जा सके।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply