Home > Crime > Jamshedpur Crime : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास हुई फायरिंग में घायल पुलिस के जवान की भी मौत, डबल मर्डर से दहला मानगो

Jamshedpur Crime : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास हुई फायरिंग में घायल पुलिस के जवान की भी मौत, डबल मर्डर से दहला मानगो

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेता डाबर के भाई सज्जाद उर्फ टांगा को गोली मार दी थी। गोली मार कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने पहुंचे पुलिस के जवान रामदेव महतो पर भी बदमाशों ने गोली चलाई थी। रामदेव महतो के कंधे और पैर में गोली लगी थी। दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां सज्जाद उर्फ टांगा ने दोपहर में ही दम तोड़ दिया था और देर शाम तक पुलिस के जवान रामदेव महतो की भी मौत हो गई। इस तरह मानगो में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। घटनास्थल के आसपास पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मौके से क्षेत्र के लोगों ने एक हत्यारे को पकड़ लिया था। उसे पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस इस हत्यारे से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी निकाल लिया है। सीसीटीवी फुटेज में हत्यारे घटना को अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं। सज्जाद उर्फ टांगा अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से चेपा पुल की तरफ से मानगो चौक की तरफ जा रहा था। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बुलेट को टक्कर मारी। इस पर सज्जाद उर्फ टांगा गिर गया और उसने भागने की कोशिश की। भागते हुए वह शाहा आकाश अपार्टमेंट के सामने पहुंचा था। तभी बदमाश बाइक से वहां पहुंच गए। एक बदमाश पैदल ही सज्जाद उर्फ टांगा का पीछा कर रहा था। यहां बदमाशों ने उसको गोली मारी। वह गिर गया और फिर उठकर भागा। तभी एक बदमाश ने फिर उसको गोली मारी और उसके बाद वह गिर गया। बदमाश वहां से भागने लगे। तभी लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। एक अन्य बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस का जवान रामदयाल महतो पीछा कर रहा था। तभी बदमाश ने उस पर भी फायरिंग कर दी थी।

You may also like
मानगो के पारडीह में छत काटकर दुकान में 95 हजार की चोरी, 85 हजार नकद और 10 हजार का सामान लेकर फरार हुए चोर+VDO
जमशेदपुर में दिनदहाड़े चोरी: मानगो के विश्वनाथ ज्वेलर्स से 23 लाख के गहनों का बॉक्स लेकर युवक चंपत+VDO
जमशेदपुर फायरिंग: उलीडीह में गैंग वार में युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, साजन गिरोह का नाम आया सामने+VDO
मानगो चावल बाजार में ताला तोड़कर बड़ी चोरी, नकदी व सामान ले उड़े चोर, कानून व्यवस्था पर सवाल+VDO

Leave a Reply