Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एक छात्र की मां के साथ शिक्षक ने की मारपीट, एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एक छात्र की मां के साथ शिक्षक ने की मारपीट, एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एक छात्रा श्वेता महतो की मां पर एक शिक्षक ने हाथ उठा दिया। शिक्षक संजीव कुमार बिरुली पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा श्वेता महतो की मां के साथ मारपीट की। छात्रा की मां के कान में घाव हो गया है। उन्होंने इस मामले में बिष्टुपुर थाने में संजीव कुमार बिरुली के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद छात्र आजसू के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया और एसएसपी को ज्ञापन देकर मांग की कि शिक्षक की गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक द्वारा छात्र की मां पर हाथ उठाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने बताया कि श्वेता महतो का वायबा होना था। लेकिन, घर में किसी सदस्य की मृत्यु होने की वजह से वह वायबा नहीं दे पाई थी। वह जब कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल से मिली तो उन्होंने वाइबा लेने से मना कर दिया। इस पर वह कोल्हान विश्वविद्यालय गई और वहां बात की तो परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि उनका वायबा ले लिया जाएगा लेकिन जो खर्च होगा वह उन्हें वहन करना होगा। परीक्षा नियंत्रक ने कहा था कि कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज जाकर प्रिंसिपल से बात कराइए। इस पर वह प्रिंसिपल से बात कराने पहुंची थी। प्रिंसिपल ने छात्र और उसकी मां को चेंबर के बाहर वेट करने को कहा। छात्र का आरोप है कि तभी शिक्षक संजय कुमार बिरुली वहां पहुंचे और छात्रा और उनकी मां का वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। प्रदर्शन करने वालों में साहब बागती, जगदीप सिंह, कामेश्वर प्रसाद, मुस्कान, शैलेश सिंह, मोहम्मद अब्दुल, मोहम्मद आदिल आदि छात्र मौजूद थे।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply