Home > Jamshedpur > धालभूमगढ़ क्षेत्र में 32 प्रधानमंत्री आवास अपूर्ण, बीडीओ ने दिए पूरा करने के निर्देश

धालभूमगढ़ क्षेत्र में 32 प्रधानमंत्री आवास अपूर्ण, बीडीओ ने दिए पूरा करने के निर्देश

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ प्रखंड में 32 प्रधानमंत्री आवास अभी अपूर्ण हैं। बीडीओ बबली कुमारी ने निर्देश दिया कि इन सभी अपूर्ण आवासों को जल्द बनाया जाए। रविवार को प्रखंड के अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को अपूर्ण आवास का जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कर्मचारी आवास निर्माण को लेकर जुट गए हैं। सभी इंजीनियरों से कहा गया है कि वह अपूर्ण आवास जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने बताया कि हाथी के आतंक वाले इलाकों में बिजली विभाग को भी बिजली की व्यवस्था करने को कहा गया है। कुछ दिन पहले बैठक कर बिजली विभाग को इस बात का निर्देश दिया गया है। अब उनसे कहा गया है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू करें। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से कहा गया है कि जितनी भी जल मीनार खराब है उन्हें ठीक करने का काम शुरू किया जाए। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पहले भी जलमीनार ठीक करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply