Home > Jamshedpur > Jamshedpur Durga Puja news- प्रशासन ने दुर्गा पूजा के दौरान 20 से 24 अक्टूबर तक पंडालों के लिए घोषित किया पार्किंग स्थल, जानिए किस पंडाल की कहां होगी पार्किंग

Jamshedpur Durga Puja news- प्रशासन ने दुर्गा पूजा के दौरान 20 से 24 अक्टूबर तक पंडालों के लिए घोषित किया पार्किंग स्थल, जानिए किस पंडाल की कहां होगी पार्किंग

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने विभिन्न पंडालों के पास पार्किंग स्थलों की घोषणा कर दी है। पूजा पंडाल का दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को संबंधित पार्किंग स्थलों पर अपने वाहन खड़े करने होंगे। जानें कि किस पंडाल के लिए कहां की गई है पार्किंग की व्यवस्था।
ठाकुर प्यार सिंह काशीडीह दुर्गा पूजा समिति काशीडीह पंडाल- ठाकुर प्यार सिंह उच्च विद्यालय का प्रांगण, धुरंधर सिंह मेमोरियल विद्यालय परिसर, काशीडीह उच्च विद्यालय परिसर और पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी (केवल बड़ी गाड़ियों के लिए)
भुइयांडीह सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सीताराम डेरा- शमशान घाट के पश्चिम की खाली जमीन प्राइवेट बस स्टैंड तक, गैस गोदाम तथा गैराज की खाली जमीन पंडाल के पूर्व में, मानगो सरकारी बस स्टैंड का आधा परिसर, चंडी नगर मैदान पंडाल के पश्चिमी छोर में और पंडाल के पीछे आदिवासी विद्यालय का परिसर
एग्रिको दुर्गा पूजा समिति एग्रिको- चौक पंडाल के अगल-बगल में सड़क के किनारे न्यू लेआउट एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान
टुइलाडुंगरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गोलमुरी- आरडी टाटा गोल चक्कर के पास 407 का स्टैंड, एनटीटीएफ मैदान और केरला समाजम स्कूल परिसर
साकची गरमनाला दुर्गा पूजा समिति- राजेंद्र विद्यालय रविंद्र भवन के पास, शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति और साकची आम बागान मैदान पुलिस अस्पताल के पास
हिंदू क्लब दुर्गा पूजा समिति रानी कुदर व शास्त्री नगर दुर्गा पूजा समिति कदमा- रानी कुदर धोबी घाट, एडीएल समिति विद्यालय और गणेश पूजा मैदान (केवल बड़ी गाड़ियों के लिए)
सबुज कल्याण संघ टेल्को दुर्गा पूजा समिति टेल्को – लेबर ब्यूरो चौक के सामने फुटबॉल मैदान के बगल में सड़क किनारे (केवल दो पहिया वाहन) टेल्को गुरुद्वारा के सामने स्टेट बैंक व सेंट्रल बैंक के सामने और टेल्को कंपनी के बस स्टैंड मैदान (सबुज कल्याण संघ के दक्षिण में)
बर्मामाइंस सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बर्मामाइंस -बीपीएम उच्च विद्यालय का मैदान वीणा रोड टर्फ मैदान
सर्किट हाउस सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बिष्टुपुर- लोयोला स्कूल के मैदान में एवं मैदान से सटे किनारे खाली भाग पर (केवल दो पहिया वाहन) और सर्किट हाउस रोड नंबर 2 के किनारे
रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा समिति कदमा- जुस्को विद्यालय कदमा का परिसर
सोनारी कागल नगर दुर्गा पूजा समिति सोनारी और कागल नगर पूजा पंडाल के पूर्व की तरफ सड़क के किनारे
साकची बाजार घूमने वाले श्रद्धालुओं के चार पहिया एवं दो पहिया वाहन – साकची डायमंड शोरूम के पीछे तोड़े गए टिस्को क्वार्टर के खाली स्थान, जेएनएसी साकची कार्यालय के पास खाली जमीन और 9 नंबर टैक्सी स्टैंड
टेल्को डी रोड दुर्गा पूजा- इंजन पार्क पूजा पंडाल के पूर्व की तरफ खाली जमीन
टेल्को शिव पार्वती पूजा समिति- पूजा पंडाल के सामने पेट्रोल पंप के बगल में
बंगाल क्लब पूजा समिति- आम बागान और टैगोर अकादमी के सामन जुबली पार्क गेट नंबर 1 के बगल में
उलियान दुर्गा पूजा समिति- पूजा पंडाल के बीच सड़क के किनारे मैदान में

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply