Home > Jamshedpur > गोविंदपुर में 5 करोड़ की लागत से बनेंगी 14 जर्जर सड़कें, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक मंगल कालिंदी के साथ किया शिलान्यास

गोविंदपुर में 5 करोड़ की लागत से बनेंगी 14 जर्जर सड़कें, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक मंगल कालिंदी के साथ किया शिलान्यास

जमशेदपुर : गोविंदपुर में 5 करोड़ रुपए की लागत से 14 सड़कें बनाई जाएंगी। गोविंदपुर के राम मंदिर बस स्टैंड के पास स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक मंगल कालिंदी ने इस निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कांग्रेस के नेता पारितोष सिंह भी मौजूद थे। रविवार को आयोजित हुए इस शिलान्यास कार्यक्रम में गोविंदपुर की जनता ने भी हिस्सा लिया। लोगों का कहना था कि उनकी बहु प्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। शिलान्यास के बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में लगातार विकास के काम हो रहे हैं। गोविंदपुर इलाके में कुछ महीना पहले 5 करोड़ रुपए की लागत से सड़कें बनाई गई थीं। अब फिर 5 करोड़ रुपए से 14 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि गोविंदपुर इलाके में एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनवाया जाएगा। इसकी डिजाइन नए तरीके से तैयार हो रही है। इस संबंध में उन्होंने पथ निर्माण विभाग से बात की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिना एक भी घर तोड़े गोविंदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा।

14 जर्जर सड़कों के निर्माण के शिलान्यास के मौके पर जनता को संबोधित करते जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी

जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि सड़कों के निर्माण के लिए वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मंत्री आलमगीर आलम का धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा और आवागमन में आसानी होगी।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply