Home > Crime > साकची में ऑटो की टक्कर से व्यक्ति घायल, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने पहुंचाया अस्पताल

साकची में ऑटो की टक्कर से व्यक्ति घायल, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने पहुंचाया अस्पताल

जमशेदपुर: साकची में ऑटो की टक्कर से रहमतनगर के रहने वाले असगर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रविवार को हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान घटनास्थल पर पहुंचे और घायल असगर खान को साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। असगर खान के पैर की हड्डी टूट गई है। पैर में सूजन की वजह से रविवार को उनका ऑपरेशन नहीं हो सका। डॉक्टर ने कहा की सूजन उतरने के बाद में उनका ऑपरेशन किया जाएगा। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि असगर खान ओल्ड पुरुलिया रोड पर कोहिनूर टावर के पास सब्जी बेचने का काम करते हैं। उनके घायल होने के बाद उनका बेटा दुकान संभाल रहा है। मौलाना अंसार खान ने उनके बेटे को हर संभव मदद का वादा भी किया।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply