Home > Jamshedpur > राष्ट्रपिता की जयंती के पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो में सबर जनजाति की 10 महिलाओं को दी साड़ी, 10 महिला सफाई कर्मियों को शाल, तीन महिला समूहों को मिला 9 लाख रुपए का चेक

राष्ट्रपिता की जयंती के पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो में सबर जनजाति की 10 महिलाओं को दी साड़ी, 10 महिला सफाई कर्मियों को शाल, तीन महिला समूहों को मिला 9 लाख रुपए का चेक

जमशेदपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर मानगो के गांधी मैदान में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, एसएसपी किशोर कौशल, डीसी मनीष कुमार और एसपी ऋषभ गर्ग और मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव मौजूद रहे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के हाथों 10 महिला सफाई कर्मियों को शाल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, एनयूएलएम की तीन महिला समूहों को 9 लाख रुपए का कर्ज का चेक भी दिया गया। सबर जनजाति की 10 महिलाओं के बीच साड़ी का भी वितरण हुआ। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की सभी लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती मना रहे हैं। बापू ने सत्य और अहिंसा का रास्ता बनाया था। वह आज भी प्रासंगिक है। हमें उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। डीसी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आदर्श हमारे लिए प्रेरणा पुंज है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की बात कही।

You may also like
Jamshedpur World Record : 16 महीने के ऋत्विक के एक मिनट के वीडियो ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, दुनिया के नक्शे पर आई लौहनगरी
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार