Home > World > भारत के बाद अब श्रीलंका भी कनाडा पर भड़का, विदेश मंत्री साबिर अली बोले- आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह है कनाडा

भारत के बाद अब श्रीलंका भी कनाडा पर भड़का, विदेश मंत्री साबिर अली बोले- आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह है कनाडा


जमशेदपुर : खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह गुर्जर की हत्या को लेकर शुरू हुआ मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की तरफ से भारत पर लगाए गए आरोपों पर श्रीलंका भी नाराज हो गया है। श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कनाडा को लताड़ लगाई है और उसे आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह तक बता दिया है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा है कि उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री के बयान पर कोई हैरत नहीं हुई। वह इसी तरह बिना सबूत के बात करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के लिए भी यही किया था और सफेद झूठ बोला था कि श्रीलंका में नरसंहार हुआ है। उन्होंने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री को दूसरे देश के मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। उन्हें इन मामलों में टांग नहीं अड़ानी चाहिए। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने हिंद महासागर के देशों को साथ आने का संदेश भी दिया। श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कनाडा की संसद में पूर्व नाजी सैनिक को सम्मानित किए जाने की भी निंदा की।
इसे भी पढ़ें – ईरान और सीरिया पर अमेरिका व यूरोपीय देशों की अधिकतम दबाव बनाने की रणनीति हुई फेल, सीरिया में बोले ईरानी राष्ट्रपति

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13