Home > Jamshedpur > ज़ाकिर नगर के इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में गम ए हुसैन की हुई आखिरी मजलिस, पैगंबर ए अकरम को दिया गया पुरसा

ज़ाकिर नगर के इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में गम ए हुसैन की हुई आखिरी मजलिस, पैगंबर ए अकरम को दिया गया पुरसा

जमशेदपुर : मोहर्रम में इमाम हुसैन व उनके असहाब की शहादत से शुरू हुए गम के दिन रविवार को खत्म हो गए। रविवार को आठ रबी उल अव्वल के हवाले से मानगो में ज़ाकिर नगर स्थित इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के गम के सिलसिले की आखिरी मजलिस आयोजित की गई। इस मजलिस को मौलाना सादिक अली ने खिताब फरमाया। मजलिस का संचालन मस्जिद ए जाफरिया के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर ने किया। मजलिस में मौलाना सादिक अली ने मजलिस में पढ़ा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों की शहादत के बाद महिलाओं और बच्चों को कैद कर लिया था। जब इन महिलाओं और बच्चों को कैद से रिहाई मिली तो यह काफिला सीरिया से मदीना पहुंचा। मदीने वाले काफिले वालों को देखकर रोने लगे। सब ने इमाम हुसैन और बनी हाशिम के जवानों के बारे में पूछा। मजलिस के बाद अमारी निकली, जिसकी अजादारों ने जियारत की। लम मुबारक और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का ताबूत भी बरामद हुआ। मजलिस के बाद नौहाखानी और सीनाजनी भी की गई। नौ रबी उल अव्वल को ईद ए जहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार की रात इमामबारगाह में महफिल का आयोजन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – साकची थाना क्षेत्र के स्ट्रेट माइल रोड पर क्वार्टर में चोरी करने घुसे चोर पकड़े गए, धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!