Home > Jamshedpur > करनडीह में बिजली विभाग के कार्यालय में आयोजित किया गया ऊर्जा मेला, बिजली के बिल पर माफ किया गया ब्याज

करनडीह में बिजली विभाग के कार्यालय में आयोजित किया गया ऊर्जा मेला, बिजली के बिल पर माफ किया गया ब्याज

करनडीह में बिजली विभाग के कार्यालय में सोमवार को ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। इस ऊर्जा मेला में आने वाले बिजली विभाग के उपभोक्ताओं के बिजली बिल से ब्याज माफ किया गया और उनसे मूल बिल वसूल किया गया। इस ऊर्जा मेला के मुख्य अतिथि जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनहित की कई योजनाएं शुरू की हैं। उनमें एक बिजली बिल की ब्याज माफी योजना है। इसके तहत, उपभोक्ताओं के बिजली के बिल में जोड़ी गई ब्याज की रकम को माफ कर दिया जाता है। उपभोक्ताओं से मूल रकम ही ली जाती है। इस ऊर्जा मेला में कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं। इन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply