Home > Jamshedpur > साकची में अकीदत के साथ मनाया गया पैगंबर ए अकरम हजरत मोहम्मद सब के नवासे का चेहल्लुम, निकला मातमी जुलूस

साकची में अकीदत के साथ मनाया गया पैगंबर ए अकरम हजरत मोहम्मद सब के नवासे का चेहल्लुम, निकला मातमी जुलूस

जमशेदपुर : साकची में बुधवार की रात पैगंबर ए अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहल्लुम मनाया गया। इस मौके पर साकची में हुसैनी मिशन की तरफ से मातमी जुलूस निकला। यह मातमी जुलूस साकची में ग्रेजुएट कॉलेज के पास से निकलकर साकची गोल चक्कर तक पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग नौहा खानी और मातम कर रहे थे। राशिद, इनाम अब्बास, आश्कार हुसैन नकवी, खुर्शीद महदी आदि ने नौहा पढ़ा। इसके पहले हुई मजलिस को मौलाना जकी हैदर ने खिताब किया। मजलिस में उन्होंने बताया की इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद यजीद ने पैगंबर ए अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम के घर की महिलाओं को कैद कर लिया था और सीरिया ले जाकर दमिश्क की जेल में बंद कर दिया था। जब धीरे-धीरे लोगों को इस बात की खबर हुई तो लोग यजीद के खिलाफ खड़े होने लगे। इसकी भनक लगने पर यजीद ने हुजूर के घर की महिलाओं को कैद से रिहा किया। चौथे इमाम सैयद ए सज्जाद यह काफिला लेकर कर्बला होते हुए मदीना पहुंचे थे। कर्बला में महिलाओं ने शहीदों का मातम किया।

इसे भी पढ़ें – मानगो में पुलिस ने हत्या के प्रयास के चार आरोपियों के घर पर चिपकाए इश्तिहार, होगी कुर्की

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO