Home > Health > एमजीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद हलुदबनी की युवती ने दम तोड़ा, परिजनों ने डाक्टर व नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप+ वीडियो

एमजीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद हलुदबनी की युवती ने दम तोड़ा, परिजनों ने डाक्टर व नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप+ वीडियो

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी की रहने वाली एक महिला ने डिलीवरी के कुछ घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और नर्स की लापरवाही से महिला निकिता की मौत हुई है। हालांकि, जिस बेटे को उसने जन्म दिया था वह जिंदा है। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टरों से मौत के बारे में पूछा तो डॉक्टर का कहना है कि इसके सीने में पानी भर गया था।

निकिता की मां का कहना है कि उसने सुबह से अपनी बेटी को एक बूंद पानी पीने को नहीं दिया। उसे पता था कि पानी नहीं देना है। निकिता की मां का गुरुवार को कहना है कि सुबह से एक बार भी डॉक्टर उसकी बेटी को देखने नहीं आए। उसकी बेटी को खून चढ़ाया गया था। इसके बाद नर्स ने दो इंजेक्शन लगाया और स्लाइन चढ़ाया। इसी के बाद उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि इससे पहले एमजीएम अस्पताल में ही आदित्यपुर के मांझी टोला की महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी। मामले की शिकायत एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक से कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें –साकची में अकीदत के साथ मनाया गया पैगंबर ए अकरम हजरत मोहम्मद सब के नवासे का चेहल्लुम, निकला मातमी जुलूस

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO