Home > Business > टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर मनाली से शुरू किया साइकिलिंग अभियान, लेह में होगा खत्म

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर मनाली से शुरू किया साइकिलिंग अभियान, लेह में होगा खत्म

जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर मनाली से साइकलिंग अभियान शुरू किया है। यह साइकलिंग अभियान 14 सितंबर को लेह में खत्म होगा। साइकिलिंग अभियान में शामिल लोग मनाली से लेह तक का 501 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करेंगे। इस अभियान की शुरुआत मनाली में एक कार्यक्रम से हुई। इस कार्यक्रम में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के अलाव टाटा स्टील की कंपनी साइकिल स्ट्राइडर के बिजनेस हेड राहुल गुप्ता भी शामिल थे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल चलाने वालों को रवाना किया। उन्होंने गुरुवार को बताया कि अभियान में 150 लोग शामिल होने के लिए आए थे। लेकिन, फिटनेस टेस्ट में 24 लोग ही पास हो सके हैं। यह 24 लोग साइकलिंग अभियान का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें – मानगो में पुलिस ने हत्या के प्रयास के चार आरोपियों के घर पर चिपकाए इश्तिहार, होगी कुर्की

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply