Home > Crime > बागबेड़ा पुलिस ने रानीडीह में आईसीआईसीआई बैंक एटीएम मशीन तोड़कर चोरी करने के आरोपी को रानीडीह से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बागबेड़ा पुलिस ने रानीडीह में आईसीआईसीआई बैंक एटीएम मशीन तोड़कर चोरी करने के आरोपी को रानीडीह से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रानीडीह में 5 जून की रात आइसीआइसीआइ बैंक की एटीएम मशीन तोड़कर चोरी की गई थी। इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त विश्वनाथ दास उर्फ विसो दास को पुलिस ने रानीडीह में एटीएम के पास से ही गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी विश्वनाथ दास उर्फ विसो दास बागबेड़ा के मतलाडीह का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एटीएम का एक टूटा हुआ लाकर कीबोर्ड और 8 एमएम की एक राड बरामद की है। बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा ने बताया की कीताडीह के रहने वाले तारकनाथ पाल के आवेदन पर आइसीआइसीआइ बैंक एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी और उसे गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा गया।
इसे भी पढ़ें – कदमा के रामनगर में बसंत विहार अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर तीन गैस सिलेंडर में विस्फोट, आग लगने से झुलस कर महिला की मौत, महिला के पति को लगा सदमा एक अन्य व्यक्ति भी झुलसा

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश