Home > Crime > कदमा के रामनगर में बसंत विहार अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर तीन गैस सिलेंडर में विस्फोट, आग लगने से झुलस कर महिला की मौत, महिला के पति को लगा सदमा एक अन्य व्यक्ति भी झुलसा

कदमा के रामनगर में बसंत विहार अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर तीन गैस सिलेंडर में विस्फोट, आग लगने से झुलस कर महिला की मौत, महिला के पति को लगा सदमा एक अन्य व्यक्ति भी झुलसा

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर में बुधवार को सामुदायिक भवन के पास स्थित बसंत विहार अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। इसके बाद वहां रखे तीन गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर में विस्फोट होने पर पूरे फ्लैट में आग फैल गई। इस घटना में किचन में काम कर रही महिला नीता गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पति ओपी गुप्ता सदमे में चले गए हैं। एक अन्य व्यक्ति भी आग में बुरी तरह झुलस गया है। दोनों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। आग लगने पर पूरा परिवार फ्लैट में ही फंस गया था। बाद में उन्हें निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और टाटा स्टील अग्निशमन विभाग के पांच दमकल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – आजाद नगर थाना क्षेत्र के यीशु भवन के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पोस्टमार्टम को भेजने के बाद शव की पहचान करने में जुटी पुलि

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा