Home > Crime > हापुड़ की घटना के विरोध में जमशेदपुर में अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

हापुड़ की घटना के विरोध में जमशेदपुर में अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

जमशेदपुर : सोमवार को जिला बार संघ जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर अपने न्यायिक कार्यों को संपादित किया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला में हुए अधिवक्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में किया गया। हापुड़ जिला न्यायालय में प्रियंका त्यागी अधिवक्ता के ऊपर झूठे मुकदमे को हटाने के लिए अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया था। उस पर सीओ सत्येंद्र सिसोदिया ने बेरहमी से लाठी चार्ज करवा दिया। इसी के विरोध में उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आहवान पर न्यायिक कार्य से अलग रहे। इसी के आलोक में राज्य बार काउंसिल झारखंड के द्वारा 2 सितंबर को सभी जिला बार संघ को एक चिट्ठी आई कि 4 सितंबर को सभी अधिवक्ता काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता रामजीत पांडे, मिथिलेश सिंह, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, अक्षय कुमार झा, राजीव रंजन, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, अमित कुमार तिवारी आदि के साथ बहुत सारे अधिवक्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – साकची के एमजीएम अस्पताल में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply