Home > Crime > उलीडीह थाना पुलिस ने शंकोसाई रोड नंबर 5 अखाड़ा गली में ब्राउन शुगर बेचते एक बदमाश को किया गिरफ्तार, 32 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

उलीडीह थाना पुलिस ने शंकोसाई रोड नंबर 5 अखाड़ा गली में ब्राउन शुगर बेचते एक बदमाश को किया गिरफ्तार, 32 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

जमशेदपुर : उलीडीह थाना पुलिस ने शंकोसाई रोड नंबर 5 अखाड़ा गली में ब्राउन शुगर बेचते अश्विनी गोराई को गिरफ्तार किया है। अश्विनी गोराई शंकोसाई रोड नंबर 5 अखाड़ा गली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 32 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। इसका वजन 1.64 ग्राम है। इसके अलावा अल्युमिनियम की पांच पन्नी भी मिली है। पुलिस ने अभियुक्त का पर्स बरामद किया है। इसी पर्स में रखकर वह ब्राउन शुगर बेच रहा था। रविवार को पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद आरोपी अश्विनी गोराई को जेल भेज दिया है। उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक शंकोसाई रोड नंबर 5 अखाड़ा गली में ब्राउन शुगर बेच रहा है। इस पर फौरन छापामारी टीम तैयार की गई और छापामारी कर अश्विनी गोराई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इसे भी पढ़ें – साकची थाना क्षेत्र के साकची गोल चक्कर के पास आई हॉस्पिटल में चोरी की नीयत से घुसे एक चोर को गार्ड ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स