Home > Crime > सोनारी के कागल नगर में दीनबंधु अपार्टमेंट की रहने वाली महिला को बिल्डर नहीं दे रहा फ्लैट, एसएसपी से महिला ने लगाई गुहार

सोनारी के कागल नगर में दीनबंधु अपार्टमेंट की रहने वाली महिला को बिल्डर नहीं दे रहा फ्लैट, एसएसपी से महिला ने लगाई गुहार

जमशेदपुर : सोनारी के कागल नगर में दीनबंधु अपार्टमेंट की रहने वाली महिला रिंकू पारिया को बिल्डर फ्लैट नहीं दे रहा है। साल 2019 में रिंकू पारिया ने बिल्डर सुमित शर्मा से 18 लख रुपए में फ्लैट खरीदा था। 13 लाख रुपया दे दिया था। फ्लैट की पूरी मरम्मत होने के बाद 5 लाख रुपए देने की बात थी। लेकिन, अब बिल्डर ने फ्लैट पर कब्जा कर लिया है। रिंकू पारिया का आरोप है कि बिल्डर ने इस फ्लैट को कई लोगों को बेचा है। उनका आरोप है कि 15 अगस्त की रात बिल्डर और उसके सहयोगी उसके फ्लैट में घुसे और फ्लैट से कीमती सामान, गहना, नकद आदि पार कर ले गए। महिला रिंकू पारिया ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता से भी मामले की शिकायत की थी। लेकिन, अभी तक महिला को इंसाफ नहीं मिला है। बुधवार को महिला ने फिर एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply