Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र डिमना रोड से एक व्यक्ति की टाटा एस गाड़ी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

उलीडीह थाना क्षेत्र डिमना रोड से एक व्यक्ति की टाटा एस गाड़ी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के पास रहने वाले अजय कुमार यादव की टाटा एस गाड़ी चोरी हो गई है। घटना की जानकारी अजय कुमार यादव ने भाजपा नेता विकास सिंह को दी। इसके बाद भाजपा नेता विकास सिंह के साथ उलीडीह थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। विकास सिंह ने उलीडीह थाना प्रभारी को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई है। गुरुवार की रात 12:40 पर 4 चोर मोटरसाइकिल से राजस्थान धर्मशाला के पास आकर रुके। इनमें से एक चोर टाटा एस गाड़ी के पास आया और मास्टर चाबी से टाटा एस गाड़ी को स्टार्ट कर ले गया और फिर मानगो चौक की तरफ भाग खड़ा हुआ। उलीडीह थाना प्रभारी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है और कहा है कि जल्द ही गाड़ी बरामद कर ली जाएगी। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि मानगो में चोरों का आतंक है। हर तरफ नशा का सामान बिक रहा है। बदमाश ब्राउन शुगर, गांजा आदि का सेवन कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लाटरी बिक रही है। इलाके के लोग आज ही आ चुके हैं।
इसे भी पढ़ें – टेल्को थाना पुलिस ने महानंद बस्ती से चोरी हुई टेंपो की बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग