Home > Crime > बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग चौक के पास एक युवक की गला रेत कर हत्या, शव की नहीं हो सकी पहचान

बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग चौक के पास एक युवक की गला रेत कर हत्या, शव की नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर : बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग चौक के पास एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। इलाके के लोगों ने गुरुवार की रात शव पड़ा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। ताकि मौत की पुष्टि की जा सके। डॉक्टर ने युवक मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि गले में धारदार हथियार के जख्म के निशान हैं। इससे माना जा रहा है कि धारदार हथियार से गले को रेत कर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी हुई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – चाकुलिया के पांच गांव में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर ध्वस्त की दो शराब भट्टी, कई लीटर विदेशी व देशी शराब बरामद

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित