Home > Jamshedpur > मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद बिष्टुपुर में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, बांटे लड्डू

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद बिष्टुपुर में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, बांटे लड्डू

जमशेदपुर : मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद बिष्टुपुर में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जश्न मनाया। कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला और लड्डू का वितरण किया। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। एक दूसरे को मिठाई दी गई। इस मौके पर कांग्रेस की महिला पदाधिकारी भी मौजूद थीं। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का वो तहे दिल से स्वागत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को न्याय मिला है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बबलू झा ने कहा कि सत्यमेव जयते। उन्होंने कहा कि आम जनता की आवाज लोकतंत्र के मंदिर में फिर एक बार गूंजेगी। इस मौके पर मौजूद कांग्रेसी नेताओं में अशोक चौधरी, रामेश्वर प्रसाद, उषा यादव, चंदन यादव, अखिलेश यादव, कृष्णा लोहार, गुलाब गद्दी, मीनू कुमारी, पूजा डे, पवन सिंह, गौतम रविदास, विकास मुखी आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – सांसद विद्युत वरण महतो ने लोकसभा में उठाया झारखंड में सूखा का मामला, प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह