Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी गेट नंबर 2 के पास जमीन कारोबारी से मांगी गई ₹4 लाख रुपए रंगदारी, नहीं देने पर पिस्टल की बट से हमला

मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी गेट नंबर 2 के पास जमीन कारोबारी से मांगी गई ₹4 लाख रुपए रंगदारी, नहीं देने पर पिस्टल की बट से हमला

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी गेट नंबर 2 के पास बुधवार को जमीन कारोबारी प्रदीप ओझा पर जानलेवा हमला हुआ है। प्रदीप ओझा ने बताया कि वह मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास चाय पीने आया था। चाय पीने के बाद वह अपने घर सहारा सिटी लौट रहा था। तभी गेट नंबर 2 के पास चार युवक आए। युवकों ने खुद को अमरनाथ गिरोह का सदस्य बताया और प्रदीप ओझा से कहा कि ₹4 लाख रुपए की रंगदारी दो। प्रदीप ओझा के इंकार करने पर इन लोगों ने प्रदीप ओझा पर हमला कर दिया। मारपीट की और पिस्टल निकाल लिया। तभी लोग दौड़े। पिस्टल की बट से प्रदीप ओझा पर हमला करने के बाद चारों बदमाश वहां से फरार हो गए। प्रदीप ओझा ने बताया कि अगर वहां आसपास के लोग नहीं आते तो यह गोली चला सकते थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मानगो थाने में इसकी शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – मानगो के जवाहर नगर में युवती से छेड़छाड़ के मामले में हुई थी फायरिंग, पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत