Home > Jamshedpur > टाटा स्टील के जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने प्रोवेट लकड़ा के साथ अनुबंध कर डिफेंस को किया मजबूर, इंडियन सुपर लीग में खेलेंगे

टाटा स्टील के जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने प्रोवेट लकड़ा के साथ अनुबंध कर डिफेंस को किया मजबूर, इंडियन सुपर लीग में खेलेंगे

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने प्रोवेट लाकड़ा को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब यानी जमशेदपुर एफसी के साथ बुधवार को जोड़ा है। जमशेदपुर एफसी ने प्रॉवेट लकड़ा के साथ अनुबंध कर अपने डिफेंस को मजबूत किया है। प्रॉवेट लकड़ा पहले नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के डिफेंडर थे। नार्थ ईस्ट के साथ उनका एक साल का करार था। प्रोवेट लकड़ा ने पिछले सीजन में हाइलैंडर्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह अब तक 36 मैच खेल चुके हैं। 25 वर्षीय प्रॉवेट लकड़ा राइट बैक और लेफ्ट बैक दोनों तौर पर खेल सकते हैं। उनके अंदर बेहतर डिफेंसिव क्षमता है। प्रोवेट लकड़ा का जन्म पश्चिम बंगाल के कल्याणी में हुआ था। 2016-17 के अभियान में सदर्न सैमिटी के साथ आई लीग सेकंड डिवीजन में खेलने के साथ ही वह यूनाइटेड एफसी के युवा खिलाड़ी के रूप में चमके थे।
इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी गेट नंबर 2 के पास जमीन कारोबारी से मांगी गई ₹4 लाख रुपए रंगदारी, नहीं देने पर पिस्टल की बट से हमला

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा