Home > Jamshedpur > साकची में डीडीसी ने की बैठक, आयुष्मान पखवाड़ा के सफल संचालन को लेकर दिए निर्देश

साकची में डीडीसी ने की बैठक, आयुष्मान पखवाड़ा के सफल संचालन को लेकर दिए निर्देश

जमशेदपुर : साकची में डीडीसी ने शुक्रवार को बैठक की है। इस बैठक में आयुष्मान पखवाड़ा को लेकर चर्चा की गई। जिले में 21 जुलाई से 4 अगस्त तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें शत-प्रतिशत सुयोग्य लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। डीडीसी ने निर्देश दिया कि जिनका अभी आयुष्मान कार्ड नहीं बना है और वह इसके लिए पात्र हैं उन सभी का इस पखवाड़े में आयुष्मान कार्ड बना दिया जाए। आयुष्मान कार्ड के जरिए प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार किया जाता है।

इसे भी पढ़ेंमानगो थाना पुलिस ने कुमरूम बस्ती में छापामारी कर ब्राउन शुगर बेचने वाले दंपति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO