Home > Jamshedpur > मानगो के गांधी मैदान में सभा कर ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने किया यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध

मानगो के गांधी मैदान में सभा कर ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने किया यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध

जमशेदपुर : मानगो के गांधी मैदान में सभा कर आल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध किया। इस मौके पर झामुमो नेता व आल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने कहा कि उनका फ्रंट यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार धर्म परिवर्तन पर कड़ा कानून लाए। लव जिहाद पर कड़ा कानून बनाए। वह उनके साथ हैं। लेकिन यूनिफॉर्म सिविल कोड को हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्योंकि मुसलमान अपनी धार्मिक पुस्तक और शरीयत पर यकीन रखता है। फ्रंट के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने कहा कि इसके साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सभा में सभी समाज के लोग शामिल थे। सभा में आदिवासी के अलावा सिख समुदाय और अन्य सभी समुदाय के लोग थे।
इसे भी पढ़ें – साकची में डीडीसी ने की बैठक, आयुष्मान पखवाड़ा के सफल संचालन को लेकर दिए निर्देश

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा