Home > Business > बिष्टुपुर में आयोजित हुआ इंटक का कार्यकर्ता सम्मेलन, मजदूरों की बेहतरी के लिए तैयार की गई रणनीति

बिष्टुपुर में आयोजित हुआ इंटक का कार्यकर्ता सम्मेलन, मजदूरों की बेहतरी के लिए तैयार की गई रणनीति

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : बिष्टुपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में रविवार को इंटक का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यकर्ता सम्मेलन जिला स्तरीय था। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला इंटक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इंटक के नेता नट्टू झा ने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मजदूरों की बेहतरी के लिए रणनीति तय की गई है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर एक मजदूर नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां मजदूरों की संख्या अधिक है। मजदूर शोषित और उपेक्षित हैं। मजदूरों की काफी समस्याएं हैं। आज भी ठेकेदार मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देते हैं। जहां-तहां मजदूरों को नौकरी से बैठा दिया जाता है। इंटक ने रणनीति तैयार की है कि मजदूरों की सभी समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।
इसे भी पढ़ें – मानगो बस स्टैंड पर खुलेआम विदेशी शराब बेच रहा था व्यक्ति, सीतारामडेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह