Home > Jamshedpur > राष्ट्रीय स्तर की संस्था पंचायत में करेगी स्वच्छता का आकलन, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में उत्कृष्ट ग्राम पंचायत को किया जाएगा पुरस्कृत

राष्ट्रीय स्तर की संस्था पंचायत में करेगी स्वच्छता का आकलन, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में उत्कृष्ट ग्राम पंचायत को किया जाएगा पुरस्कृत

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्तर की संस्था पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का आकलन करेगी। इसके तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 शुरू किया गया है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्वच्छता आकलन 1000 अंक का होगा। इसमें सेवा स्तर पर प्रगति के 500 अंक और प्रत्यक्ष अवलोकन का 500 अंक होगा। प्रत्यक्ष अवलोकन में घरेलू स्वच्छता आकलन पर 200 अंक, सामुदायिक स्वच्छता आकलन पर 200 अंक और सामुदायिक संस्थानों के स्वच्छता आकलन पर 100 अंक दिए जाएंगे। इस संबंध में साकची में डीसी ऑफिस में डीडीसी मुकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की और स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ेंकांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने मानगो नगर निगम के कर्मचारियों से मिलकर मानगो के कई इलाके में ठीक कराई स्ट्रीट लाइटें

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply