Home > Jamshedpur > नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर जमशेदपुर के पेड़ों की जड़ के पास से हटेगी कंक्रीट, डीसी ने बनाई कमेटी

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर जमशेदपुर के पेड़ों की जड़ के पास से हटेगी कंक्रीट, डीसी ने बनाई कमेटी

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जमशेदपुर में पेड़ों की जड़ों के पास कंक्रीट और टाइमिंग हटाने का आदेश दिया है। इस आदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए डीसी विजया जाधव ने 4 सदस्यीय टीम बना दी है। इस टीम में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार वन क्षेत्र पदाधिकारी और झारखंड स्टेट पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के सीनियर साइंटिस्ट शामिल किए गए हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आदेश जारी किया है कि 11 सितंबर तक जमशेदपुर के सभी वृक्षों की जड़ों के पास से कंक्रीट और टाइलिंग हटाया जाए और उन्हें इस संबंध में शपथ पत्र भेजा जाए। टाटा मोटर्स और टाटा स्टील को भी पेड़ों की जड़ों के पास से कंक्रीट और टाइलिंग हटाने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि यह फैसला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की कोलकाता बेंच ने दिया है। मानगो के रहने वाले अवधेश कुमार पांडे ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में इस संबंध में याचिका दायर की थी।

इसे भी पढ़ें – कमिश्नर कोर्ट से आदेश के बाद भी अधिकारी नहीं दिला रहे जमीन पर कब्जा, व्यक्ति ने साकची में डीसी ऑफिस में आत्मदाह करने का किया ऐलान

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply