Home > Jamshedpur > गोविंदपुर के महतोडीह खकड़ीपाड़ा में एक व्यक्ति का जेसीबी लगाकर गिरा दिया गया मकान, सीओ के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

गोविंदपुर के महतोडीह खकड़ीपाड़ा में एक व्यक्ति का जेसीबी लगाकर गिरा दिया गया मकान, सीओ के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के महतोडीह खकड़ीपाड़ा में एक व्यक्ति अशोक पात्रो अपना मकान बनाकर रह रहे थे। अशोक पात्रो ने सोमवार को बताया कि उनको कुछ दिन पहले सीओ ने बुलवाया था। लेकिन वह समझ नहीं पाए। बाद में सीओ ने जेसीबी लगाकर उनका मकान गिरवा दिया है। अशोक पात्रो ने बताया कि वहां कई मकान बने थे। लेकिन सभी मकानों को नहीं तोड़ा गया। उनका मकान तोड़ दिया गया है। अशोक पात्रो का कहना है कि वह सीओ के खिलाफ कोर्ट में केस करेंगे। उनका आरोप है कि भू माफिया के इशारे पर उनके मकान को तोड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें – बिरसा नगर के निलंबित थानेदार प्रभात कुमार के लिए वसूली करने वाले बिचौलिए के खिलाफ केस दर्ज

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत