Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर पिस्टल लेकर जमीन की घेराबंदी कराने पहुंचे युवक, एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा पुलिस को सौंपा

एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर पिस्टल लेकर जमीन की घेराबंदी कराने पहुंचे युवक, एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा पुलिस को सौंपा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 के किनारे एक युवक आदि मिश्रा अपने साथियों के साथ पिस्टल लेकर जमीन की घेराबंदी कराने गया था। वहां विवाद हो गया। विवाद के बाद ग्रामीणों ने आदि मिश्रा को पकड़कर पीट दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछा जा रहा है कि उसे पिस्टल कहां से मिला। घटना बुधवार की है। बताते हैं कि जमीन की घेराबंदी के लिए कई युवक वहां पहुंचे थे। ग्रामीणों ने सभी को खदेड़ दिया और इस दौरान एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है।
इसे भी पढ़ें – गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खकड़ीपाड़ा एसडी स्कूल के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली, टाटा मोटर्स हास्पिटल में भर्ती

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत