Home > Crime > कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर नगर में आकाश हो हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर नगर में आकाश हो हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर में 25 जून की रात अंजाम दिए गए आकाश हो हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में रामजन्म नगर का रहने वाला जंबू सिंह भूमिज उर्फ मझला, समीर उर्फ ट्रिपल और मंगला पात्रो शामिल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि आकाश हो का आरोपियों से बराबर झगड़ा रहता था। विश्वकर्मा पूजा के दिन भी झगड़ा होता हुआ था। मृतक आकाश हो का आपराधिक इतिहास है। इसी झगड़े के चलते तीनों आरोपियों ने मिलकर आकाश हो की हत्या करने की योजना बनाई और 25 जून की रात आरोपियों ने उसकी रेकी की। पता चला आकाश हो एक होटल के बाहर नशे में धुत लेटा हुआ है। इस पर तीनों वहां पहुंचे और जम्बू सिंह भूमिज ने एक बड़े पत्थर के सहारे आकाश हो की हत्या की। अन्य दोनों अभियुक्त समीर गोप और मंगला पात्रो ने भी घटना को अंजाम देने में जम्बू सिंह भूमिज उर्फ मझला की मदद करते रहे। 26 जून को इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
इसे भी पढ़ें – सोनारी पुलिस ने परदेसी पाड़ा में घर की अलमारी से 12 लाख रुपए की चोरी करने वाले गार्ड को बोकारो से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply